Sunday, September 8

Tag: Dhamtari: Role of women voters is important in a strong democracy.

धमतरी : मजबूत लोकतंत्र में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, धमतरी, रायपुर

धमतरी : मजबूत लोकतंत्र में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को किया जा रहा प्रोत्साहित धमतरी 22 अप्रैल 2024/ देश के मजबूत लोकतंत्र की नींव मतदाता होते है। क्योंकि मतदाता ही अपने अधिकार का उपयोग कर एक मजबूत नेतृत्व तैयार करते है। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जितना योगदान पुरूषों का होता है, उतना ही योगदान महिलाओं का भी हो होता है। मजबूत लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यदि महिलाएं जागरूक हो तो वह स्वयं को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी, साथ ही अपने परिवार के अन्य सदस्यांे एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का माद्दा रखती है।  हम महिलाओं की स्थिति का आंकलन करें तो पता चलेगा कि वैदिक युग से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं की सामाजिक स्थिती में अनेक तरह के उतार-चढ़ाव आते रहे हैं और उसके अनुसार ही उनके अधिकारों में बदलाव भी होता रहा है. इन बदलावो...