Ro no D15139/23

बकाया जलकर जमा नहीं करने पर काटे जाएंगे नल कनेक्शन, अवैध नल कनेक्शन वैध नहीं कराया तो होगी कार्रवाईः कलेक्टर रोहित व्यास

लकड़ी के उपयोग से भोज्य पदार्थ बनाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के निर्देश, एलपीजी एवं अन्य स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को कहा
बकाया संपत्ति कर जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्की की होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने नगरीय निकायों की लिए समीक्षा बैठक

कलेक्टर  रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर नगरीय निकायों में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों, राजस्व वसूली, सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पेड़ों और शासकीय भवनों में बिना अनुमति के निजि विज्ञापन लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को इसे जल्द हटवाने के निर्देश दिए साथ ही संबंधितों पर कार्रवाई करने को कहा।
राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, दुकान किराया, यूजर्स चार्ज सहित अन्य मदों में लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया संपत्ति कर जमा नहीं किया गया है, उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जलकर बकाया एवं अवैध नल कनेक्शनों पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता बकाया जलकर जमा नहीं करेंगे, उनके नल कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही जिन लोगों ने अवैध नल कनेक्शन ले रखे हैं, यदि वे एक माह के भीतर नियमों के अनुरूप वैध नहीं कराते हैं, तो उनके नल कनेक्शन काटने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में लकड़ी का उपयोग कर भोजन तैयार करने वाले होटल, ढाबा एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि लकड़ी जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एलपीजी एवं अन्य स्वच्छ ऊर्जा के विकल्प अपनाने के निर्देश दिए। इसके आंवला उन्होंने बिना अनुमति के एवं अवैध रूप से सड़क किनारे सब्जी या अन्य दुकान लगाने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आवागमन भी बाधित होती है और दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। कलेक्टर श्री व्यास ने नगरीय क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने में विशेष ध्यान दें। उन्होंने वॉल पेंटिंग, चौक-चौराहों, पार्कों एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन स्थलों के लिए सौंदर्यीकरण प्रस्ताव तैयार नहीं हुए हैं, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।
कलेक्टर श्री व्यास ने नगर के सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने, सड़क निर्माण एवं सड़कों के किनारे नालियों को कवर करते हुए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत ई-केवाईसी कार्य समय पर पूर्ण करने एवं मृत व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड से विलोपित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिका जशपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  योगेश्वर उपाध्याय सहित जिले के समस्त नगर पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षणआवेदन 23 मार्च तक

      ’धमतरी, 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुकों से आगामी 23 मार्च तक…

    Read more

    धमतरी में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को होगी महापरीक्षा, कलेक्टर ने की सहभागिता की अपील

      धमतरी, 18 मार्च 2026/ जिले में साक्षरता को जन-आंदोलन का रूप देने हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परीक्षा (FLNAT) का आयोजन आगामी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज