Ro no D15139/23

सेजस गोपालपुर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

कोरबा 12 सितंबर 2025/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वर्ष (रजत जयंती वर्ष) पूर्ण होने के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार सेजस गोपालपुर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी क्रम में विगत दिवस सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री दिनेश कुमार भारद्वाज, सेवानिवृत्त व्याख्याता श्रीमती निर्मला पटेल, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्रीमती सिसिलिया लकड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्या डॉ श्रीमती सीमा भारद्वाज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि शिक्षक के रूप में शासन के द्वारा एक बहुत महत्वपूर्ण जवाबदेही हम सबको दिया गया है,जिसका निर्वहन हम सभी को सच्ची लगन से करना चाहिए। आज के विद्यार्थी कल के देश के भविष्य हैं,उनका भविष्य संवारने का दायित्व शिक्षकों का है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों को साल, श्रीफल, डायरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा अपने -अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए सच्चे सेवा भाव से विद्याध्ययन करने हेतु आवाहन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी व्याख्यता, शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेश उपाध्याय व्याख्याता के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्री विनोद कुमार साहू के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को

      कोरबा 23 जुलाई 2026/जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए