Ro no D15139/23

शिक्षक युक्तियुक्तकरण से ग्रामीण शिक्षा को मिली नई दिशा : कुदारीडीह प्राथमिक शाला में दिखा सकारात्मक बदलाव

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2025/  प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के स्कूल अब शिक्षा की गुणवत्ता के नए केंद्र बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर चल रहे शिक्षक युक्तियुक्तकरण अभियान ने मैनपाट के कुदारीडीह जैसे छोटे से गांव में शिक्षा का रूपरेखा पूरी तरह बदल रही है।

प्राथमिक शाला कुदारीडीह में इस समय 85 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पहले शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होती थी, लेकिन हाल ही में युक्तियुक्तकरण के तहत अतिरिक्त शिक्षक पदस्थापित किए जाने से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सजीव और व्यवस्थित हो गया है। अब विद्यालय में तीन शिक्षक बच्चों की शिक्षा के लिए उपलब्ध हैं।

बच्चों को मिला व्यक्तिगत मार्गदर्शन
अब प्रत्येक कक्षा को अलग-अलग शिक्षक मिलने से बच्चों की पढ़ाई न सिर्फ नियमित बल्कि रुचिकर भी हो गई है। शिक्षक बच्चों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन दे पा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी आत्मविश्वास से पढ़ाई कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के सीखने की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

गांव का बदलता शैक्षिक वातावरण
विद्यालय के बदलते हालात से पूरा गांव उत्साहित है। पहले जहां पढ़ाई अधूरी रह जाती थी, वहीं अब बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ गई है। ग्रामवासियों का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और गांव में एक सकारात्मक शैक्षिक वातावरण बनेगा।

मुख्यमंत्री के पहल से गांव तक पहुंचा असर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप शिक्षक-छात्र अनुपात सुनिश्चित करने की यह पहल न सिर्फ कागजों तक सीमित रही, बल्कि अब गांव-गांव तक वास्तविक बदलाव दिखा रही है। अब किसी भी ग्रामीण अंचल के बच्चे को संसाधनों की कमी से शिक्षा से वंचित नहीं होने पड़ेगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान