Ro no D15139/23

एकल शिक्षकीय विद्यालय भैंसामुड़ा में नियुक्त हुई शिक्षिका युक्ति युक्तकरण से अध्यापन व्यवस्था हुई बेहतर

कोरबा 12 सितंबर 2025/ करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा में संचालित प्राथमिक शाला आश्रम और प्राथमिक शाला भदरापारा में गाँव के बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन विद्यालयों में एकमात्र शिक्षक होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह बहुत कठिन हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से स्कूल में अब अन्य शिक्षको की पदस्थापना हो गई है। एकल शिक्षकीय विद्यालय को शिक्षक मिल जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह आसान होने के साथ ही उनका भविष्य भी उज्ज्वल नजर आने लगा है।
शासन द्वारा अपनाई गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से जिले के अतिशेष शिक्षको को रिक्त और आवश्यकता वाले विद्यालयों में पदस्थ किया गया है। इस प्रक्रिया से करतला ब्लॉक के अंतर्गत भैसामुड़ा के प्राथमिक शाला आश्रम स्कूल में शिक्षिका श्रीमती सुमित कँवर की नियुक्ति हुई है। विद्यालय एकल शिक्षकीय था और यहाँ एकमात्र शिक्षक सियाराम कश्यप विद्यार्थियों को अध्यापन कराते हैं। अब यहाँ शिक्षिका पदस्थ हो जाने के बाद उन्हें भी राहत मिली है। विद्यालय में पढाई करने वाली गौरी, देवंती, पूर्वी का कहना है कि मैडम नई आई हैं। वह हम लोग को पढ़ाती हैं। शिक्षिका सुमित कँवर ने बताया कि विद्यालय में 29 बच्चे हैं। यहाँ पदस्थ होने के बाद नियमित क्लास आती हैं और पढ़ाती हैं। इसी गाँव के भदरापारा में भी एक अन्य प्राथमिक शाला संचालित है। यहाँ 14 बच्चे पढ़ाई करते हैं। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती रंभा मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021-22 से यह विद्यालय एकल शिक्षकीय था। हमारे विद्यालय में सुभद्रा पाल युक्ति युक्तकरण से शिक्षिका के रूप में पदस्थ हुई है। विद्यालय के विद्यार्थी जानसी, विनय, आर्यन, वीरा ने बताया कि नई मैडम सुभद्रा पाल आई हैं, वह कक्षा लेती हैं। ग्राम भैसामुड़ा के एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षिकाओं के पदस्थ होने के बाद ग्रामीण भी खुश है, क्योंकि उन्हें भी लगने लगा है कि अब उनके बच्चों के भविष्य की नींव का निर्माण सुरक्षित हाथों में हैं। उन्होंने युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया की सराहना की।

  • Related Posts

    एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

      आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े रायपुर, 19 अगस्त 2026/राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने…

    Read more

    उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ