Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त 13 मार्च को होगी जारी

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी
कोरबा जिलें के 79 हजार 06 सौ से अधिक किसान 16.14 करोड़ रूपये होंगे जारी

कोरबा 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों पात्र किसानों के  योजना की 22वीं किश्त की राशि 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी, असम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर देश भर के लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसान परिवारों को 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजना की शुरुआत से अब तक 21 किश्तों के माध्यम से 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है।
इस विशेष दिन को भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में पी.एम. किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में इस किश्त के माध्यम से कुल 24 लाख 71 हजार 498 यूनिक लाभार्थियों को 498.83 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी। आंकड़ों के अनुसार कोरबा जिले के 79 हजार 629 किसानों के खातों में 16.14 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।
उत्सव दिवस के अवसर पर समस्त ग्रामीण नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों के केंद्रीय स्थानों पर किसान सम्मेलन का आयोजन करें। इस दौरान किसानों को योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने हेतु आवश्यक घटकों जैसे ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही, किसान ‘‘नो योर स्टेटस‘‘ मॉड्यूल के माध्यम से अपने खाते में जमा हुई राशि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विभाग ने सभी पात्र कृषकों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत