Ro no D15139/23

स्थानीय वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल स्तरीय बैठक सम्पन्न

कोरबा 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 
जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा,विकासखंड – पोड़ीउपरोड़ा के संकुल केंद्र सिमगा एवं गडरा अंतर्गत आगामी आयोजित किये जाने वाले कक्षा 1,2,3,4,6,7,9,11 वीं स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं के केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यार्थियों की सतत शैक्षिक उन्नति तथा विभिन्न आवश्यक विभागीय एजेंडा पर चर्चा की गई।
बैठक में आगामी दिनांक 25 मार्च 2026 से प्रारम्भ हो रहें कक्षा 9वीं एवं 11वीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षा तथा दिनांक 17 मार्च से प्रारम्भ हो रहे कक्षा 5वीं की एवं 18मार्च से प्रारम्भ हो रहे कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा को नियमानुसार सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्राचार्य श्री सिंह ने समस्त प्रधान पाठकों को प्राथमिक शालाओं के कक्षा पहली से चौथी तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं के कक्षा छठवीं एवं सातवीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं को नियमानुसार आयोजित किये जाने के लिए निर्देशित किये।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालकगणों के साथ पृथक से आयोजित की गई संकुल स्तरीय बैठक में विद्यार्थियों के सतत शैक्षणिक उन्नति के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई। विभागीय बैठक में छात्रवृत्ति भुगतान, छात्रवृति की पूर्णता, अपूर्णता की स्थिति, अपूर्णता का कारण (कक्षावार, बच्चों की सूची सहित), विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, दिनांक 13 मार्च, 16 मार्च,17 मार्च 2026 को आयोजित किये जाने वाले एम.बी.वी कैम्प की तैयारी, तम्बाकू मुक्त शाला की जानकारी, किसी शिक्षक-कर्मचारी का लंबित न्यायालयीन प्रकरण की जानकारी आदि बिन्दुओं पर व्याख्यातागणों,संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों, शिक्षक – शिक्षिकाओं से चर्चा कर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में पंचायतीराज व्यवस्था के जनप्रतिनिधि – सरपंचगण , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष,सदस्यगण, पालकगण, व्याख्याता,संकुल समन्वयक द्वय, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकगण,शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण