Ro no D15139/23

चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है।
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी अनुसार 7 जनवरी 2021 की रात्रि में चौखडिय़ा पारा वैष्णव देवी मंदिर के सामने संजु यदु खड़ा था, अभियुक्त वही पर खड़ा था। दोनों के मध्य मामली वाद-विवाद की स्थिति में आरोपी ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर संजु यदु के छाती पर वार कर दिया, चोट लगने से संजू यदु की मृत्यु हो गई है। घटना की रिपोर्ट थाना बसंतपुर में दर्ज कराया गया। बसंतपुर थाना द्वारा न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किये जाने के उपरांत साक्षियों के कथन अंकित किया गया।
न्यायाधीश सत्र न्यायालय राजनांदगांव श्री विजय कुमार होता के द्वारा प्रकरण की सभी परिस्थितयों पर विचार उपरांत अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के अपराध में आजीवन कारावास एवं 500 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। अभियुक्त द्वारा अर्थदंड अदा न किये जाने पर उसे 1 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। प्रकरण में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 395 के अंतर्गत पीडि़त को समुचित प्रतिकर प्रदान किये जाने की अनुशंसा की गई।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत