Ro no D15139/23

पीड़ित परिवारों को राहत और आत्मसमर्पितों को मुख्यधारा से जोड़ने प्रशासन ने कसी कमर

*कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक*

*लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के दिए कड़े निर्देश*

रायपुर, 14 जुलाई 2026/ नक्सल प्रभावित परिवारों को समय पर न्याय दिलाने, शहीद जवानों के परिवारों का सम्मान करने और आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। बीजापुर कलेक्टर श्री विश्वदीप और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी फाइलों का निपटारा तेजी से किया जाए।

*त्वरित कार्रवाई- पीड़ितों को तुरंत मिलेगी सहायता और अनुकंपा नियुक्ति*

बैठक में सबसे ज्यादा जोर नक्सल पीड़ितों की मदद और उनके पुनर्वास पर रहा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह सहायता राशि (मुआवजा) और अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की बारीकी से समीक्षा की गई। कलेक्टर और एसपी ने स्पष्ट किया कि पात्र परिवारों को बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर सहायता और सरकारी नौकरी दी जाए।

*वीर जवानों की स्मृति को संजोए रखने चौक-चौराहों का नामकरण शहीदों के नाम*

नक्सली हिंसा में घायल हुए ग्रामीणों के मुफ्त इलाज और शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। चौक-चौराहों और रास्तों का होगा नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों और नागरिकों की स्मृति को संजोए रखने के लिए एक गरिमामयी निर्णय लिया गया है। जिन क्षेत्रों में 05 या उससे अधिक जवान शहीद हुए हैं, वहां के प्रमुख चौक, चौराहों और सड़कों का नामकरण उन शहीदों के नाम पर किया जाएगा। इसी तरह जिन स्थानों पर 03 या उससे अधिक ग्रामीणों ने नक्सली हिंसा में अपनी जान गंवाई है, उन गांवों या मार्गों का नामकरण भी उनके सम्मान में करने के प्रस्तावों पर तेजी से काम करने को कहा गया है।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता