Ro no D15139/23

छात्रावास में आवश्यक सुधार किए जा चुके हैं, छात्रों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

स्वीकृत मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है

 

रायपुर, 14 जुलाई 2026/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीजापुर जिले के प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास गंगालूर की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए गए हैं। अब विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त संख्या में भोजन की थालियां उपलब्ध हैं। भोजन स्वच्छ एवं व्यवस्थित तरीके से परोसा जा रहा है तथा स्वीकृत मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। वर्तमान में छात्रावास की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं

 

*छात्रावासों की नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी*

 

सहायक आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें और अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग ने कहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवास, पौष्टिक भोजन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए छात्रावासों का नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी की जा रही है। यदि कहीं भी लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाती है।

 

*स्वीकृत मीनू के अनुसार पौष्टिक व गर्म भोजन*

 

विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी है कि विभाग के संज्ञान में छात्रावास की सुविधओं की कमी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रावास की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया था। वर्तमान में छात्रावास की स्थिति पूरी तरह सामान्य और सुचारु है। सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन की थालियां उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को पूरी तरह से स्वच्छ, व्यवस्थित और स्वीकृत मीनू के अनुसार पौष्टिक व गर्म भोजन परोसा जा रहा है।

 

*विभाग की प्राथमिकता- सुरक्षित माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा*

 

विभाग ने दोहराया है कि वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवास, पौष्टिक भोजन और एक सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण देना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। छात्रावासों की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण और सतत निगरानी की जा रही है। यदि भविष्य में भी किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें