Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का हुआ निराकरण, सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिला लंबित पेंशन भुगतान

राजनांदगांव 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जनदर्शन में प्राप्त एक आवेदन पर कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी के लंबित पेंशन भुगतान की समस्या का समाधान किया गया। कलेक्टर जनदर्शन में आवेदक श्री जयंत बाधू ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके पिता के सेवानिवृत्त होने के बाद से पेंशन भुगतान लंबित है। आवश्यक दस्तावेजों की कमी एवं कुछ अभिलेखों के अपूर्ण होने के कारण लंबे समय से पेंशन प्रकरण का निराकरण नहीं हो पा रहा था, जिससे परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रकरण की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं को पूर्ण कराया गया तथा लंबित पेंशन प्रकरण का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया गया। जिला प्रशासन के प्रयासों से अब सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है तथा लंबित राशि का भुगतान कर दिया गया है। आवेदक एवं उनके परिवार ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

  • Related Posts

    घुमका में कांग्रेस की जीत पर भाजपा का पलटवार: कोमल सिंह राजपूत

    राजनंदगांव। घुमका नगर पंचायत चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल  सिंह राजपूत ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह से भ्रामक, आधारहीन और हताशा का…

    Read more

    किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सुपेबेड़ा की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु तेल नदी पर एनीकट निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये स्वीकृत*   *अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, नैनो उर्वरकों के उपयोग…

    Read more

    NATIONAL

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?