Ro no D15139/23

दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान, शिविर में मिले सहायक उपकरण

रायपुर, 8 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशानुसार ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत सुशासन को धरातल पर लाने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से सोमवार को कोयिा जिला के जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की ग्राम पंचायत तरगवां में जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरणों का वितरण छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े तथा कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के करकमलों से किया गया।

 

शिविर में ग्राम कसरा निवासी श्री जगमोहन (पिता श्री सुखदेव) को आवागमन सुगम बनाने हेतु ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसी प्रकार ग्राम कुसुमदुगा निवासी 72 वर्षीय श्री बालकृष्ण (पिता श्री जानसाय) तथा ग्राम चेरवापारा निवासी 80 वर्षीय श्री धनसाय (पिता श्री ननका) को व्हीलचेयर प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त 06 वरिष्ठ नागरिकों को समाज कल्याण विभाग की ओर से छड़ी एवं अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने शासन-प्रशासन के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डॉ आशुतोष चतुर्वेदी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ