Ro no D15139/23

प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और उच्च स्तर की शिक्षा विकास का मूल लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ

भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एवं उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना ही विकास का मूल लक्ष्य है। आयुष्मान भारत योजना देश के नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज देश के 55 करोड़ से अधिक नागरिकों को इस योजना के माध्यम से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना का विस्तार करते हुए देश के 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को सम्मिलित किया है। अब देश के 6.5 करोड़ 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच उत्कृष्ट निजी चिकित्सालयों तक सहज कर दी है। इससे निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों को भी लाभ प्राप्त हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन एवं नेचुरापैथी का शुभारंभ किया। उन्होने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीधी हास्पिटल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 35 हजार नए पदों की भर्ती होगी। इसमें 3 हजार चिकित्सक एवं 3 हजार पैरामेडिकल स्टाफ सम्मिलित हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालयों के साथ-साथ विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। विकासखण्ड स्तर पर सर्वसुविधा युक्त डॉक्टर कालोनी बनायी जायेगी, जिसका लाभ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सकों को मिलेगा। विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जिला चिकित्सालय में दबाव कम होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

  • Related Posts

    फोर लेन बनने से बदलेगी इटारसी-बैतूल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन केन्द्र सरकार ने फोर लेन निर्माण के लिए मंजूर किए 758 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?