सकारात्मक संवाद से ही बनेगी सुंदर दुनिया : प्रो. संजय द्विवेदी 0 आजादी पर्व पर आरजेएस का 15 दिवसीय ‘सकारात्मकता का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव’

नई दिल्ली, 30 जून।
भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा है कि संवाद की सकारात्मक शक्ति ही दुनिया को सुंदर और समरस बना सकती है। वे रविवार को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस-पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि “जब संवाद का अभाव होता है, तभी परिवारों में तनाव, समाज में अविश्वास और देशों के बीच युद्ध जैसी स्थितियां जन्म लेती हैं। सकारात्मक सोच और संवाद से हर संकट का समाधान निकाला जा सकता है।”

इस अवसर पर ‘सकारात्मकता के अंतरराष्ट्रीय महोत्सव’ (1 से 15 अगस्त 2025) के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और इसका संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विविध आयोजनों की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। प्रो. द्विवेदी ने कार्यक्रम में आरजेएस न्यूज लेटर का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाशवाणी के पूर्व कार्यक्रम निदेशक डॉ. हरि सिंह पाल ने की। उन्होंने आरजेएस सकारात्मक मीडिया आंदोलन के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के हर कोने से प्रेरणादायक कहानियों और सकारात्मक योगदानों को सामने लाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोकगीतों, लोककथाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए उनके डिजिटल अभिलेखन की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, रति चौबे, नूतन चौबे और आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक श्री उदय कुमार मन्ना भी मंचासीन रहे।

इस अवसर पर विश्व भारती योग संस्थान के आचार्य प्रेम भाटिया, फिल्म अभिनेत्री संजीवनी चौधरी, कवयित्री सुषमा अग्रवाल, मधुबाला श्रीवास्तव, आलोक कुमार, सरिता कपूर, डॉ. श्याम कुमार, साधक ओमप्रकाश,सुदीप साहू, स्वीटी पॉल, डीपी कुशवाहा, चंद्रकला भारतीया, और मोहम्मद इशाक खान सहित देशभर के प्रतिभागियों ने भी अपने विचार रखे।

  • Related Posts

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    Shivaji Maharaj : महाराष्ट्र का छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) वैसे तो तत्कालीन हिंदवी स्वराज का हिस्सा नहीं था लेकिन इतिहास में इस स्थान का खास महत्व है. यह वही स्थान…

    Read more

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    Rajya Sabha Elections 2026: निर्वाचन आयोग ने बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा कर दी है. बिहार की पांच सीटों…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?