Ro no D15139/23

बंगाल में इस दिन फिर से रिलीज होगी द बंगाल फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री ने सस्पेंस किया खत्म

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ फिर से पश्चिम बंगाल में रिलीज होने के लिए तैयार है. पहले ऐसी अफवाहें थी कि मूवी 8 मई, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि डायरेक्टर ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म पश्चिम बंगाल में अगले शुक्रवार, 15 मई को रिलीज होगी

इस दिन फिर से पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी द बंगाल फाइल्स

विवेक ने द बंगाल फाइल्स की गलत रिलीज डेट का एक पोस्टर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और करेक्शन करते हुए लिखा, ”नेक्स्ट फ्राइडे” ऐसे में ये राजनीतिक ड्रामा 15 मई को दस्तक देगी.

बंगाल में भाजपा की जीत का विवेक ने मनाया था जश्न

भाजपा की बंगाल में जीत के तुरंत बाद, अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया और अपनी पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिनेमाघरों से हटाए जाने का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, “हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया. हम पर हमले और मारपीट की गई. मेरे खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज की गईं. बंगाल में मेरा बहिष्कार किया गया. मैं राज्यपाल से अपना पुरस्कार लेने भी नहीं जा सका, लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी. इन चुनावों के दौरान, हमने यह सुनिश्चित किया कि फिल्म को बंगाल भर में अधिक से अधिक लोगों तक किसी भी तरह से दिखाया जाए. मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने छोटे से तरीके से संघर्ष किया.”

द बंगाल फाइल्स के बारे में

‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर, 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित इस राजनीतिक ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, अनुपम खेर और सिमरत कौर जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म 1946 के प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस और नोआखली दंगों पर आधारित है.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान