Ro no D15139/23

क्या बनेगा राजा शिवाजी का सीक्वल? रितेश देशमुख ने बताई सच्चाई

रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राजा शिवाजी’ 10 साल बाद आखिरकार 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में रितेश ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया है, जिसका निर्देशन और निर्माण भी उन्होंने ही किया है. ‘राजा शिवाजी’ में कई जाने-माने कलाकार हैं. अब रितेश ने इस राज से पर्दा उठाया है कि क्या एतिहासिक ड्रामा का सीक्वल बनेगा या फिर नहीं.

राजा शिवाजी का सीक्वल बनने पर क्या बोले रितेश देशमुख

राजा शिवाजी का सीक्वल बनने पर रितेश देशमुख ने पीटीआई संग बात करते हुए कहा, राजा शिवाजी को शुरुआत में तीन भागों में बनाने की योजना थी, लेकिन अभी तक इसके सीक्वल की कोई प्लानिंग नहीं है. दूसरे और तीसरे पार्ट को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है. वहीं फिल्म को लेकर चल रही आलोचना पर एक्टर ने कहा, “मैं आलोचनाओं को सहजता से लेता हूं, और यह मेरे लिए सीखने का एक बड़ा अवसर है.”

किसने कौन सा किरदार निभाया

फिल्म में कई महत्वपूर्ण किरदार हैं. जिनमें रितेश की पत्नी जेनेलिया देशमुख ने साईबाई भोंसले, संजय दत्त ने अफजल खान, अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी भोंसले, विद्या बालन ने बड़ी बेगम, फरदीन खान ने मुगल सम्राट शाहजहां और अमोल गुप्ते ने आदिल शाह का किरदार निभाया है. सलमान खान ने भी जीवा महाला के रूप में कैमियो किया है. रितेश और जेनेलिया के बेटे रियान देशमुख और राहिल देशमुख ने भी शिवाजी के युवा किरदारों के साथ एक्टिंग की शुरुआत की.

राजा शिवाजी के बारे में

रितेश देशमुख की ओर से निर्देशित राजा शिवाजी ने मराठी और हिंदी दोनों वर्जन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.66 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म को जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले इसका निर्माण किया है.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!