Ro no D15139/23

सत्यनारायण जी का लिखा बिहार गीत राज्य की जीवंत पहचान: मंत्री

– बिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण जी के निधन पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने जताया गहरा शोक

अतीश दीपंकर
पटना, 29 अगस्त |

बिहार की सांस्कृतिक पहचान को अपनी लेखनी से स्वर देने वाले वरिष्ठ कवि एवं गीतकार सत्यनारायण जी का कल शुक्रवार की देर रात निधन हो गया !

ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के मंत्री श्रवण कुमार ने इस दुखद समाचार पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिहार गीत ‘मेरे भारत के कंठहार, तुझको शत-शत वंदन बिहार’ के रचयिता कवि सत्यनारायण जी का निधन बिहार की सांस्कृतिक विरासत और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी लेखनी से बिहार की मिट्टी, इतिहास, गौरव और जनभावनाओं को शब्दों में पिरोया। बिहार गीत आज भी प्रदेश की पहचान का जीवंत प्रतीक है और सरकारी कार्यक्रमों से लेकर स्कूलों तक गाया जाता है। उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

मंत्री श्री कुमार ने आगे कहा कि सत्यनारायण जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी कविताओं ने जनचेतना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि, वे हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण स्तंभ थें। उनकी लेखनी ने न सिर्फ साहित्य को ही समृद्ध किया, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत किया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश के साहित्यिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है।

मंत्री श्री कुमार ने सत्यनारायण जी के लिए ईश्वर से प्राथना कि की ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर डुंग-डुंग हॉकी स्टेडियम में एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन एवं पुरस्कार वितरण श्रवण कुमार ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री, बिहार सरकार सह अध्यक्ष हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार संघ” के द्वारा किया गया

      राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में पटना के दानापुर छावनी स्थित डुंग- डुंग हॉकी स्टेडियम में एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का…

    Read more

    भागलपुर -गंगा स्नान के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत ! रक्षाबंधन के दिन मातम…

    रिपोर्ट अतीश दीपंकर   – भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरमतपुर गोपालीचक पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित ओली टोला के समीप रक्षाबंधन के दिन गंगा स्नान करने के…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध