Ro no D15139/23

शासकीय हाई स्कूल पासिद में युक्तियुक्तकरण से लौटी शिक्षण व्यवस्था की रौनक, नवपदस्थ व्याख्याताओं ने संभाला अध्यापन

रायपुर, 02 जुलाई 2025/ महासमुंद जिले के शासकीय हाई स्कूल पासिद में युक्तियुक्तकरण नीति के अंतर्गत नवपदस्थ व्याख्याताओं की नियुक्ति से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछला सत्र शिक्षकों की कमी से प्रभावित रहा, जिससे नियमित अध्यापन संभव नहीं हो सका था। लेकिन शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ ही विद्यालय में तीन व्याख्याता (एल.बी.) की पदस्थापना से अब कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर पा रहे हैं।

विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आज के सत्र में कक्षा 9वीं के 17 और कक्षा 10वीं के 18 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने अनुशासन और रुचि के साथ कक्षा में सहभागिता की। विद्यालय की स्थापना 24 जुलाई 2023 को हुई थी, लेकिन आरंभिक वर्षों में शिक्षक न होने के कारण शिक्षण व्यवस्था बाधित रही। अब युक्तियुक्तकरण के प्रभावी क्रियान्वयन से नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो पाई है।

शिक्षा विभाग द्वारा विशेष रूप से उन विद्यालयों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो एकल शिक्षक या शिक्षक विहीन थे। ऐसे स्कूलों में आवश्यकतानुसार विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति कर छात्रों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। शासकीय हाई स्कूल पासिद भी उन्हीं विद्यालयों में से एक है, जहां युक्तियुक्तकरण से व्यावहारिक बदलाव आया है।

विद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका विश्वास है कि इस नीति से न केवल छात्रों को विषय विशेषज्ञों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और शैक्षणिक परिणामों में सुधार दिखाई देगा। युक्तियुक्तकरण की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक दूरदर्शी कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल में 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला, बना विश्व कीर्तिमान

      स्टेज-3 इनवेसिव थायमिक कैंसर का सफल ऑपरेशन; अब तक मेडिकल जर्नल में 12 वर्ष के सबसे कम उम्र का मरीज है दर्ज, 11 वर्ष के इस मरीज के साथ…

    Read more

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री श्री साय

      रायपुर 17 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान