Ro no D15139/23

बजट बेहद निराशाजनक, नगर पंचायत की उपेक्षा का आरोप – राकेश गुप्ता

अंतागढ़। नगर पंचायत अंतागढ़ के नेता प्रतिपक्ष राकेश गुप्ता (मंटूल) ने भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को निराशाजनक बताते हुए इसे जनहित के खिलाफ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में नगरीय निकायों की अनदेखी की गई है, जिससे नगर पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित होंगे। राकेश गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत को पूर्व में लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाता था, जिसे घटाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने इसे विकास कार्यों में कटौती बताते हुए कहा कि इससे मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पार्षद निधि, जो पहले एकमुश्त तीन लाख रुपये दी जाती थी, उसे अब दो किस्तों में कर दिया गया है। नगर पंचायत चुनाव के समय की अंतिम किस्त का भुगतान अब तक नहीं किए जाने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इससे पार्षदों को अपने वार्डों में विकास कार्य कराने में कठिनाई हो रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा,
“स्थानीय विधायक और सांसद होने के बावजूद नगर पंचायत की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। बजट में नगरीय निकायों के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं किया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि नगर पंचायतों के लिए पूर्ववत बजट बहाल किया जाए तथा लंबित पार्षद निधि का भुगतान शीघ्र किया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। राकेश गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि नगर पंचायत की उपेक्षा जारी रही तो विपक्ष जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगा।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक

    *समयबद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 अगस्त 2026/ रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज ग्राउंड में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली   रायपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें