
अम्बिकापुर 20 अगस्त 2025/ सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ) अभिदाताओं के गुमशुदा एवं ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु बुधवार को अम्बिकापुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में शिविर की शुरुआत हुई। यह शिविर 22 अगस्त तक जारी रहेगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी को उक्त शिविर में कार्यालयीन समय (10ः00 से 05ः30 बजे तक) उपस्थित होकर संबंधित अभिदाताओं के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण कराए जाने कहा है।








