Ro no D15139/23

प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सफल उद्यमी वही हैं जो दें कम समय और संसाधनों में श्रेष्ठ परिणाम

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर व्यक्ति का हक सीधे उसके खाते में पहुँचाया

वैश्विक आपूर्ति के लक्ष्य के साथ प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना का किया जा रहा है विकास

राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन जिला स्तर पर भी होगा

उद्योगों के विकास में रुकावट पैदा करने वाले कानूनों को किया गया खत्म

निमाड़ में होगी इन्वेस्टर समिट

बुरहानपुर के सुखपुरी को बनाया जाएगा इंडस्ट्रियल बेल्ट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर के उद्योगपतियों से किया संवाद

 

भोपाल  (IMNB NEWS AGENCY)

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों के लिए नई भूमि और उसका केनवास तैयार हो चुका है, अब हम उद्योगपतियों के साथ मिलकर योजनाओं और नीतियों के सहारे रंग भरने का काम कर रहे है। इसमें नवउद्यमिता के लिए पर्याप्त नए अवसर सृजित किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प अनुसार देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। दक्षिण के द्वार के नाम से प्रसिद्ध बुरहानपुर, प्रदेश के विकास का द्वार है।बुरहानपुर में उद्यम और परिश्रम के संस्कार हैं, जिले के लोगों के हुनर बहुमुखी हैं। कृषि से लेकर उद्योगों तक सभी क्षेत्रों में बुरहानपुर में गतिशीलता का वातावरण है। बुरहानपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।सरकार बुरहानपुर की क्षमता और योग्यता को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय उद्योग जगत के साथ परस्पर विश्वास, सहयोग और साझेदारी के साथआगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुरहानपुर के सुखपुरी को इंडस्ट्रियल बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा, साथ ही औद्योगिक क्षेत्र रेहटा में नवीन मार्ग भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुरहानपुर के श्री परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित उद्यमी संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ऑडिटोरियम परिसर में उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनसे संवाद भी किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट तथा बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस विशेष रूप से उपस्थित थीं।

 

व्यापारिक कल्याण बोर्ड के गठन से संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 24×7 सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। हमारा मुख्य लक्ष्य तेजी से उद्योगों की स्थापना कर स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया था। शासन द्वारा प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मंत्रि-परिषद द्वारा मंगलवार 05 मई, 2026 को ही प्रदेश में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड और जिला स्तरीय समितियों के गठन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जिला स्तर पर संचालित विकास गतिविधियों में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारियों के साथ ही जन सामान्य की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए विकास समितियां गठित की गई हैं। हम चाहते है कि विश्व में सामग्री सप्लाई करने वाले उद्योगपति हमारे देश और प्रदेश के हों, इसी लक्ष्य के साथ प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना का केनवास तैयार किया जा रहा है।

 

पुराने कानून खत्म कर औद्योगिक विकास के नए नियम बनाये

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन ने उद्योगों के विकास के लिए उद्योग मित्र नीतियां बनाई हैं। निरर्थक हो चुके कानून खत्म कर नए नियम बनाकर उद्योगों के लिए नए रास्ते और अवसर तलाशे गए हैं। तुअर दाल पर लगने वाले टैक्स को समाप्त किया गया, अब आगे कपास को लेकर भी विचार किया जा रहा है। यह सब उद्यमियों से संवाद के बाद किया गया। इस तरह से उद्योगों के हित में लगातार काम किया जाएगा। प्रदेश में पिछले वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया। वर्तमान में कृषक कल्याण वर्ष के रूप में गतिविधियां जारी हैं। बुरहानपुर क्षेत्र में कृषि संबंधी गतिविधियों भी का पर्याप्त विस्तार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केले और कपास के बिना बुरहानपुर की बात अधूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्थानीय समस्याओं पर सकारात्मक विचार रूप से विचार करते हुए उनका समाधान निकाला जाएगा। ताप्ती मैया की कृपा से बुरहानपुर उद्योग और कृषि के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करेगा।

 

भारत आर्थिक शक्ति के रूप में विश्व में बना रहा है अपना स्थान

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कम समय और संसाधनों में जो श्रेष्ठ परिणाम दे वही सफल उद्यमी है। भारत का हर नगर, हर प्रांत उद्यमिता के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद इंडिया से भारत की ऊंची उड़ान भरने का समय आया है। भारत पुनः आर्थिक शक्ति के रूप में विश्व में अपना स्थान बना रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2014 में सरकार बनने के साथ ही जनधन खातों के माध्यम से हर व्यक्ति का हक सीधे उसके खाते में पहुंचाने का संकल्प लिया और उसे साकार भी किया। इसके परिणामस्वरुप देश की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन आया। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप बिचौलियों को दूर करते हुए प्रत्येक व्यक्ति और उद्यमी का हक सीधे उसके खाते में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।ऐसे अनुकूल वातावरण में सभी उद्यमियों के लिए विकास के पर्याप्त अवसर विद्यमान है। भारत की उद्यमिता, स्वावलंबिता, रोजगारपरक जीवन पद्धति फीनिक्स पक्षी के समान है। फीनिक्स पक्षी जैसे राख में से पुनः अस्तित्व में आने और ऊंची उड़ान भरने की क्षमता रखता है, वैसे ही भारत तमाम कठिनाइयों और संघर्षशील परिस्थितियों के बावजूद भी ऊंची उड़ान भरने में सक्षम रहता है। हमारी यह क्षमता, उद्यमियों के दम पर ही है।

 

निमाड़ उद्यमिता के क्षेत्र में बनाएगा अपनी विशेष पहचान

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमएसएमई उद्यमिता के क्षेत्र में बुरहानपुर की उपलब्धि वर्ष 2022-23 में 436.11 करोड़ रूपए रही, जो लगभग 2 वर्ष बाद वर्तमान में 802 करोड़ रूपए है। यह गति बुरहानपुर के उद्यमियों की क्षमता की परिचायक है। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। उद्यमिता गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार तत्परता और पारदर्शिता के साथ गतिविधियां संचालित कर रही है। बुरहानपुर के उद्यमी सम्मेलन में सहभागिता कर रहे उद्यमियों के विश्वास से यह स्पष्ट होता है कि निमाड़, उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाएगा।

 

बुरहानपुर में पर्यटन, उद्योग और संस्कृति का अद्भुत समावेश

 

जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि बुरहानपुर में पर्यटन, उद्योग और संस्कृति का अद्भुत समावेश है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हुए क्षेत्रीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया है। कृषि वर्ष में कृषिगत कार्यो के विकास का भी दौर प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस एवं नेपानगर विधायक श्रीमती मंजू दादू ने भी संबोधित किया। उद्यमी संवाद में एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमौलि शुक्ला, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा उद्योगपति उपस्थित थे। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बुरहानपुर के उद्योग, निवेश और रोजगार संबंधी जानकारी दी।

  • Related Posts

    प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प की पूर्ति में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री…

    Read more

    संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

    विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार युवा, कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो लोक भवन में डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल