Ro no D15139/23

कलेक्टोरेट में विभिन्न पदों पर भर्ती सम्बन्धी विज्ञापन का भ्रम फैलाकर आवेदन पत्र विक्रय पर रोक सहित संबंधितों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

जगदलपुर 25 जून 2025/कार्यालय कलेक्टर जिला बस्तर द्वारा वर्ष 2023 में निकाले गए विभिन्न पदों पर भर्ती सम्बन्धी विज्ञापन का भ्रम फैलाकर आवेदन पत्र विक्रय पर तत्काल रोक लगाने सहित संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए गए हैं। इस सम्बंध में अपर कलेक्टर द्वारा जारी परिपत्र में निर्देशित किया गया है कि यह देखने में आ रहा है कि जिला कार्यालय जगदलपुर के वित्त शाखा में विगत दिनों में विभिन्न पदों पर भर्ती संबधी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं जिस पर विज्ञापन क्रमांक 03 दिनांक 26 मई 2023 का उल्लेख किया गया है। उक्त भर्ती संबंधी विज्ञापन वर्ष 2023 में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणों से भर्ती पर प्रतिबंध लगाते हुए निरस्त किया गया है। जिसकी सूचना दैनिक अखबारों सहित बस्तर जिले के शासकीय वेबसाइट में प्रदर्शित किया गया था। ऐसी स्थिति में उक्त निरस्त किये गये विज्ञापन के विरुद्ध पुनः भर्ती हेतु नये सिरे से आवेदन प्राप्त होना अवश्य किसी व्यक्ति द्वारा भ्रम फैलाकर बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पर तत्काल कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। आवेदन पत्र किसके द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है अथवा विक्रय किया जा रहा है, संबंधी जानकारी आवेदकों से मोबाइल पर पूछे जाने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जा रहा है।

अतएव जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले फोटोकापीयर दुकान, लोक सेवा केन्द्र इत्यादि स्थल पर जांच एवं निरीक्षण करें। जांच के दौरान आवेदन पत्र विक्रय कर भर्ती सम्बन्धी भ्रामक जानकारी फैलाने का कृत्य करते कोई व्यक्ति पाया जाता है, तो इस पर तत्काल रोक लगाते हुए ऐसे दुकानदार या फर्म संचालक व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?