Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंद लोगों के लिए आशा का केंद्र, अब तक 2856 लोगों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा सुविधाएं कराई गई उपलब्ध……

स्वस्थ होकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जता रहे हैं आभार

जशपुरनगर 01 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन के लिए उम्मीद और सहारा का केंद्र बन चुका है।यहां स्वास्थ्य से जूझते गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद लोग जो इलाज के लिए भटक चुके होते हैं, वे अब सीधे बगिया पहुंचते हैं। यहां न केवल उन्हें गंभीरता से सुना जाता है, बल्कि हर संभव मदद भी सुनिश्चित की जाती है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन की शुरुआत की है। यह हेल्पलाइन सेवा जिले के उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो लंबे समय से गंभीर बीमारियों या इलाज के अभाव में परेशान थे।सीएम कैंप कार्यालय बगिया में प्राप्त आवेदन अनुसार अब तक इस पहल के अंतर्गत 2856 मरीजों को इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह, दवाइयाँ, अस्पताल में भर्ती की सुविधा, रेफरल सेवा और आवश्यकतानुसार एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जा चुकी है।
सीएम कैंप कार्यालय में आवेदन देने के 5 मिनट के भीतर मिल रही मदद
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू की गई स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन अब तेज, प्रभावी और भरोसेमंद सेवा बन चुकी है।इस हेल्पलाइन की सबसे विशेष बात यह है कि सीएम कैंप कार्यालय बगिया में कोई भी व्यक्ति जैसे ही स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए आवेदन करता है, मात्र 5 मिनट के भीतर हेल्पलाइन टीम की कॉल उसके पास पहुंच जाती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल से अब हजारों मरीजों को इलाज के लिए तत्काल सहायता मिल रही है।
लोगों का अनुभव बना भरोसे की कहानी
ग्राम गोरिया के कोरवा बहरी निवासी बजरंग राम बताते हैं कि उनकी माता संतरा बाई का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सीएम कैंप कार्यालय बगिया आवेदन लेकर पहुंचे थे।और इलाज के लिए उनके सामने आर्थिक समस्या थी। उन्होंने बगिया में आवेदन दिया और 4 मिनट बाद हेल्पलाइन से कॉल आया। उसके बाद उनके इलाज के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। आज इनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट किया है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!