रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री के. आर. पिस्दा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री के. आर. पिस्दा एक कुशल प्रशासक, कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और लोकप्रिय अधिकारी थे। उन्होंने दंतेवाड़ा और कांकेर कलेक्टर सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए विकास के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने का संबल प्रदान करें।
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा रायपुर, 6 अपै्रल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय…
Read more








