Ro no D15139/23

जशपुर पुलिस द्वारा मानव तस्करी पर निर्मित लघु फिल्म श्कजरी – द बैटल फ़ॉर फ्रीडमश्  की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा मुख्यमंत्री के निज निवास पर लघु फ़िल्म का हुआ प्रथम प्रदर्शन

जशपुरनगर 07 अप्रैल 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष आज  उनके बगिया स्थित निज निवास में जशपुर पुलिस के द्वारा सामाजिक सरोकार पर बनी लघु फ़िल्म श्कजरी – द बैटल फ़ॉर फ्रीडमश् का प्रथम प्रदर्शन किया गया। फिल्म का आरम्भ मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही।

फ़िल्म का लेखन एवं निर्देशन करने के साथ ही जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने इस फिल्म में अभिनय भी किया है। फिल्म मानव तस्करी के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए बनाई गई है।  इस लघु फ़िल्म में पीड़ित बच्चियों के साथ साथ ग्रामीणों को भी मानव तस्करी से बचने के उपायों एवं इससे सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया है। फ़िल्म पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया के साथ यूट्यूब पर भी रिलीज की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने लघु फ़िल्म को देखकर जशपुर पुलिस द्वारा की गई इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म लोगों को जागरूक करने की साथ ही उन्हें सचेत करेगी कि किस तरह मानव तस्कर लोगों को अपना शिकार बनाती है । परिवार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को बताएं कि सोशल मीडिया में अनजान लोगों से संपर्क रखने में सावधानी रखें, उनकी जागरूकता बढ़ाएं।  तभी हम मानव तस्करी के कलंक को रोक सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि  फिल्म में मानव तस्करों के द्वारा किस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से  भोली-भाली बच्चियों को फंसाकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जाता है इसे प्रदर्शित किया गया है। पुलिस द्वारा बच्चियों का रेस्क्यू किस प्रकार किया जाता इसे भी दिखाया गया है। इस दौरान इस  फिल्म में अभिनय करने वाले छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार के साथ ही जशपुर जिले के कलाकार भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन  सिंह उम्दा कलाकार है। इससे पहले भी वे छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी फिल्मों में नायक की भूमिका अदा कर चुके हैं। उनकी यातना, गोमती और कोटपा फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान