Ro no D15139/23

पोषण पखवाड़ा 2025 08 से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा पोषण पखवाड़ा पोषण पखवाड़ा की कार्यशाला हुई आयोजित

परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक को पोषण पखवाड़ा के दौरान किए जाने वाले गतिविधियॉ की दी गई जानकारी

जशपुरनगर 07 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से पोषण अभियान अंतर्गत् पोषण पखवाड़ा 2025 का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जिलें में 08 से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।
व्यक्तिगत एवं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित व्यवहार परिवर्तन पोषण अभियान का एक मुख्य उददेश्य है। उक्त उददेश्य प्राप्ति हेतु जनआंदालेन घटक अंतर्गत प्रति वर्ष विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करते हुए पोषण पखवाड़ा का आयोजन माह मार्च-अप्रैल में किया जाता है।
इसी संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी श्री अजय शर्मा की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सभी परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक को पोषण पखवाड़ा 2025 के दौरान प्रमुख थीम पर गतिविधियॉ आयोजित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि गतिविधियॉं में जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष ध्यान दिया जाना है। पोषण ट्रैकर में उपलब्ध बेनिफिशरी मॉड्यूल का व्यापक प्रचार प्रसार करना है। सी-मैम मॉड्यूल के माध्यम कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे की समस्या को रोकने के लिए स्वास्थ्य जीवन शैली के संबंध में जागरूकता गतिविधियों के अलावा कुपोषण मुक्ति हेतु जनजागरूकता एवं समुदाय तक पहुंच हेतु जिलों द्वारा संवेदीकरण एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू सभी श्रमिकों से आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पहुंचकर जानकारी अपडेट कराने की अपील

     जशपुरनगर 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों…

    Read more

    प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 जून से 3 जुलाई तक जशपुर जिले की सभी जनपद पंचायतों में 596 पदों पर होगी भर्ती

     जशपुरनगर 18 जून 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 22 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी