
जशपुरनगर 14 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुलदुला विकासखंड के ग्राम केंदापानी पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक स्व. कालेश्वर सिंह के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव , जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, रामप्रताप सिंह पवन साय, भरत सिंह समेत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।








