कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, किसान दंपति के धान राशि प्रदाय करने के मामले में तत्काल दिए निर्देश

अम्बिकापुर 21 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

ग्राम गाजरमुड़ा, तहसील लुंड्रा निवासी किसान श्री उमेश आज जनदर्शन में पहुंचे और उन्होंने बीते वर्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, बर्गीडीह में धान विक्रय करने के बाद भी अब तक बैंक खाते में राशि जमा नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उन्हें समिति द्वारा धान विक्रय की पावती भी दी गई है, लेकिन भुगतान आज तक नहीं हुआ है।
कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किसान की बात सुनी और डीसीबी नोडल अधिकारी से तत्काल मामले की वस्तु स्थिति की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने बताया कि किसान के आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो में मिलान की समस्या के कारण भुगतान नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए आधार अपडेट और फोटो सुधार की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान को कहा कि अगले दिन बैंक जाकर दस्तावेज उपलब्ध करा कर  और प्रक्रिया पूर्ण कर लेना और इसकी जानकारी से मुझे अवगत कराना।
कलेक्टर के संवेदनशीलता और व्यवहार से प्रभावित होकर किसान दंपत्ति के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। इसपर उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जनदर्शन में सीमांकन, डायवर्सन, राजस्व संबंधी प्रकरण, नामांतरण, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति जैसे कई विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से परीक्षण कर नियत समय में समाधान सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    1 जनवरी 2026 से सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आधार-बेस्ड उपस्थिति अनिवार्य

    ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आम नागरिकों की लगातार प्राप्त शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अक्सर यह शिकायत मिलती थी कि नागरिकों के कार्यालय पहुंचने…

    Read more

    13 दिसंबर को सरगुजा में आयोजित होगी हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत

    ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगा विवादों का त्वरित समाधान   राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 13 दिसंबर 2025 (शनिवार)…

    Read more

    NATIONAL

    जवाब हां है… प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्जिया मेलोनी का न्यौता स्वीकार, क्या इटालियन पीएम भी भारत आएंगी?

    जवाब हां है… प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्जिया मेलोनी का न्यौता स्वीकार, क्या इटालियन पीएम भी भारत आएंगी?

    पाकिस्तान नहीं, भारत का यह पड़ोसी देश खरीदेगा टाइफून जेट; चीन के J-10C को दी सीधी टक्कर, एशिया में मचेगी खलबली!

    पाकिस्तान नहीं, भारत का यह पड़ोसी देश खरीदेगा टाइफून जेट; चीन के J-10C को दी सीधी टक्कर, एशिया में मचेगी खलबली!

    पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    नक्सल की नाक में नकेल कसने वाले, हवा-हवाई से हारे,पंगाशूटर्स से पंगा, अब तेरा क्या होगा इण्डिगो, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी.

    नक्सल की नाक में नकेल कसने वाले, हवा-हवाई से हारे,पंगाशूटर्स से पंगा, अब तेरा क्या होगा इण्डिगो, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी.

    पाकिस्तान पर मेहरबान US, सैन्य सहायता के 68 करोड़ डॉलर मंजूर, क्या है लिंक-16 तकनीक जिससे मजबूत होगा F-16 विमान

    पाकिस्तान पर मेहरबान US, सैन्य सहायता के 68 करोड़ डॉलर मंजूर, क्या है लिंक-16 तकनीक जिससे मजबूत होगा F-16 विमान

    थाईलैंड और कंबोडिया में युद्ध के बाद ट्रैवल करना सुरक्षित है या खतरनाक? जानिए, वरना हो सकता है पछतावा

    थाईलैंड और कंबोडिया में युद्ध के बाद ट्रैवल करना सुरक्षित है या खतरनाक? जानिए, वरना हो सकता है पछतावा