Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली जिले के राइस मिलर्स की बैठक, धान उठाव व मिलिंग व्यवस्था पर की चर्चा धान परिवहन, मिलिंग एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश

लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई : कलेक्टर श्री दुदावत

कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, जिला खाद्य अधिकारी  घनश्याम कंवर सहित जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य धान उठाव, मिलिंग सहित अन्य प्रक्रिया को शासन के निर्देशानुसार सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करना रहा।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित समस्त प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत पालन किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि धान उठाव से लेकर मिलिंग तक की पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसानों, शासन और मिलर्स सभी के हित सुरक्षित रह सकें।
बैठक में कलेक्टर ने गाड़ियों की आवाजाही, लोडिंग, धान उठाव एवं मिलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समिति को निर्देशित किया कि धान परिवहन में लगी प्रत्येक गाड़ी के आगे एवं पीछे नंबर प्लेट की फोटो अनिवार्य रूप से ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो सके। साथ ही अनावश्यक या लंबे समय तक गाड़ियों को रोके जाने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने “सतर्क एप” के माध्यम से प्राप्त होने वाले अलर्ट्स पर विशेष ध्यान देने को कहा और निर्देशित किया कि अनावश्यक अलर्ट न आएं, इसके लिए सभी प्रक्रियाओं का सही ढंग से पालन किया जाए। उन्होंने पीवी (फिजिकल वेरीफिकेशन) पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार के मिसमैच की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। लोडिंग के संबंध में उन्होंने गाड़ियों की निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही लोडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी राइस मिलर्स से समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्था को पारदर्शी, भरोसेमंद और समयबद्ध बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?