Ro no D15139/23

कलेक्टर ने रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति तथा विद्युत विभाग के निर्माणाधीन कार्य के मद्देनजर सीएसईबी के अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर्स की ली बैठक

– रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति को देखते हुए कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
– लापरवाही करने तथा कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने की स्थिति में कांट्रेक्टर्स पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
– समय पर कार्य नहीं करने वाले कांट्रेक्टर्स को ब्लैक लिस्ट करने के लिए कहा
राजनांदगांव 29 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासन की महत्वपूर्ण परियोजना रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति तथा विद्युत विभाग के निर्माणाधीन कार्य के मद्देनजर सीएसईबी के अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के अंतर्गत जिले में 180 करोड़ रूपए के कार्य प्र्रगतिरत है, जो मेसर्स स्टरलिंग एण्ड विल्संस प्राईवेट लिमिटेड को दिया गया है। उन्होंने कार्य में धीमी प्रगति को देखते हुए कंपनी को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंप फिडर, बस्ती फिडर के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। लापरवाही करने तथा कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे कांट्रेक्टर जो समय पर कार्य नहीं कर रहे है, उन्हें ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्युत आपूर्ति के दृष्टिगत भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पंप फिडर एवं बस्ती फिडर को पृथक करना जरूरी है और यह कार्य प्राथमिकता से होना चाहिए। उन्होंने जिले में रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के अंतर्गत समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत शासकीय, अर्धशासकीय, नगरीय निकायों में विद्युत कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर स्थापित किया जाना है। इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए आंधी, तूफान के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में यथाशीघ्र मेंटेनेंस करने के निर्देश दिए।
कार्यपालन अभियंता श्री आरके गोस्वामी ने बताया कि जिले में रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत 180 करोड़ रूपए के कार्य प्रारंभ है। मेसर्स स्टरलिंग एण्ड विल्संस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निराशाजनक प्रगति को देखते हुए पत्र लिखा गया था। इसी तारत्मय में 50 प्रतिशत शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए तीन कंपनी इंजीनियर्स कंबाईन, आईपी पटेल, फ्यूचर इंजीनियरिंग द्वारा सहयोग लिया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता प्रोजेक्ट श्री एमके साहू, मेसर्स स्टरलिंग एण्ड विल्संस प्राईवेट लिमिटेड के श्री बी बाला ब्रम्हम, इंजीनियर्स कंबाईन के श्री सुबोध ठाकुर, आईपी पटेल कंपनी के श्री राजेन्द्र पटेल, फ्यूचर इंजीनियरिंग के श्री संजय कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कान्ट्रेक्टर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की

    राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ