Ro no D15139/23

कलेक्टर ने खरसिया नाका चौक पहुंचकर जलभराव की स्थिति का लिया जायजा सड़क निर्माण के साथ प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

अम्बिकापुर 12 अगस्त 2026/    कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज खरसिया नाका चौक पहुंचकर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लुचकी घाट से खरसिया नाका चैक तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के  समाधान के लिए प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा सड़क निर्माण के साथ प्रभावी एवं  जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने  अंबिकापुर एसडीएम को  शासकीय भूमि का सर्वे कर जल निकासी के लिए व्यवस्था बनाने एवं अवैध अतिक्रमण तथा जल संसाधन विभाग के नहर में अवैध अतिक्रमण का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लुचकी घाट से खरसिया नाका चौक, रेलवे स्टेशन एवं सीतापुर के शहरी क्षेत्र को शामिल करते हुए नवीन सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इस कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा निर्माण कार्य मेसर्स जवाहरलाल गुप्ता, ठेकेदार, अंबिकापुर को प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्री वसंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ कराते हुए गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।

कलेक्टर श्री वसंत ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए सड़क निर्माण के साथ जल निकासी व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों का तकनीकी परीक्षण कर प्रभावी एवं जल निकासी के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं जल निकासी से संबंधित सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप हों तथा निर्माण कार्य की गुणवत्तायुक्त किए जाएं।

राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.डी. ताम्रे ने कलेक्टर को निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि लुचकी घाट से खरसिया नाका चौक तक तथा गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए भी आवश्यक कार्य किए जाएंगे, जिससे बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या को प्रभावी रूप से दूर किया जा सके।

कलेक्टर श्री वसंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण एवं जल निकासी से संबंधित सभी कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा कार्य की प्रगति से संबंधित आवश्यक जानकारी समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, राष्ट्रीय राजमार्ग एसडीओ श्री निखिल लकड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा

    शहीदों को श्रद्धांजलि, पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा आज…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम