Ro no D15139/23

सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित सेक्टर अधिकारी सौंपे गए कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जवाबदेही के साथ करे-कलेक्टर

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
सेक्टर अधिकारियों ने निर्वाचन  प्रक्रियाओं को हैंड्स ऑन कर समझा

अम्बिकापुर 27 जनवरी 2025/ जिला पंचायत सभा कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में  आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत ई.व्ही.एम. तथा मतपत्र से मतदान कराने, मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मतदान दलों के रवाना होने से लेकर मतदान प्रक्रिया, सीलिंग प्रक्रिया, मतगणना के संबंध में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री आरके मिश्रा, श्री एसएन  पांडे, श्री दीपक कुमार, श्री अनिल सिन्हा द्वारा निर्वाचन प्रक्रियाओं की बिंदुवार जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संचालन करने  एवं चुनावी प्रबंधन की बारीकियों को समझने आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने  सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित हर पहलुओं को समझने कहा। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जवाबदेही के साथ करने कहा। साथ ही मास्टर ट्रेनरों को हैंड्स ऑन कर निर्वाचन प्रक्रियाओं को अवगत कराने कहा।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दिवस पूर्व वितरण केंद्र से सामग्री प्राप्त करना, मानक सूची अनुसार सम्पूर्ण सामग्री का मिलान करना, मतपेटी को खोलने व बंद करने की प्रक्रिया, निविद्त मत पत्र, पेपर सील, मत पत्रक, एड्रेस टैग, सुभेदक मोहर, विभिन्न प्रारूप को त्रुटि शुद्ध भरने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान केंद्र पहुंचने, मतदान दिवस एवं वापसी में किन बातों को ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में बताया गया। मतदान दिवस पीठासीन अधिकारी की भूमिका, मतदान केंद्र पर व्यवस्था, केंद्र में प्रवेश की अनुमति, निर्धारित समयावधि में रिपोर्ट प्रेषित करना, मतपत्र के रंग, मतदान के समय निर्मित होने वाली विभिन्न परिस्थितियां, मतपेटी को मुहर बंद करने की प्रक्रिया, मतदान समाप्ति पर ध्यान देने योग्य बातें, मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी को भरने समय बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनरों ने सेक्टर अधिकारियों के आवश्यक टूल्स की जानकारी दी गई जिसमें अपने प्रभार के मतदान मतदान की सूची, रूट चार्ट, आरओ, एआरओ, डीईओ सहित संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का मोबाइल नंबर, प्रभार के मतदान दलों का नंबर, सभी आवश्यक निर्देशिका, निरीक्षण प्रतिवेदन प्रपत्र एक एवं दो, प्रपत्र 3 की  जानकारी की आवश्यक होना चाहिए। निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट को हैंड्स ऑन भी कराया गया। सेक्टर अधिकारियों ने स्वयं हैंड्स ऑन कर मशीन के हर पहलुओं को समझ कर संदेह दूर किया।

  • Related Posts

    ’’ओजस्वी सरगुजा’’ उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल जिले के 55 मेधावी विद्यार्थी सपनों की उड़ान भरने हुए रवाना, NEET/JEE परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग से संवरेगा भविष्य मंत्री  राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना प्रिय बच्चों, आपकी यह यात्रा सपनों, संघर्षों और सफलता की यात्रा है, पूरी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े- मंत्री श्री अग्रवाल

      अम्बिकापुर 25 मई 2026/  उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में ’’ओजस्वी सरगुजा’’ के रूप में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ओजस्वी सरगुजा योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों…

    Read more

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आमजन को मिलेगा बेहतर उपचार –  मंत्री राजेश अग्रवाल मंत्री  राजेश अग्रवाल ने नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवीन ऑपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण, अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

      अम्बिकापुर 25 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में नवीन ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था