Ro no D15139/23

जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 41 नामांकन पत्र किए गए क्रय

अम्बिकापुर 27 जनवरी 2025/ जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) श्री विलास भोसकर ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम घोषित करने की तिथियां तय कर दी गई हैं। जिसके तहत आज नाम निर्देशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला कलेक्टरेट के जनसूचना अधिकारी कक्ष में जिला पंचायत सदस्य हेतु रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम निर्देशन के पहले दिन जिला 41 नामांकन पत्र क्रय किए गए तथा आज दिनांक में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
बता दें नामांकन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे जनसूचना अधिकारी कक्ष में पूरी होगी, जबकि नामांकन की संवीक्षा इसी कक्ष में 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी, द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी तथा  तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर की जाएगी। प्रथम चरण का परिणाम 20 फरवरी, द्वितीय चरण का परिणाम 23 फरवरी, तृतीय चरण का परिणाम 25 फरवरी को जिला मुख्यालय में ही घोषित किया जाएगा।

  • Related Posts

    दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों एवं चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधाओं का होगा विस्तार डीएमएफ मद से मेडिकल स्टाफ क्वार्टर एवं शिक्षक आवास निर्माण कार्यों को स्वीकृति

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   जिला सरगुजा के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों एवं चिकित्सकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास (डीएमएफ)…

    Read more

    शासकीय कर्तव्य अवधि में निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय के चिकित्सकों को जारी किए गए निर्देश

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर में पदस्थ चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों द्वारा शासकीय कर्तव्य अवधि के दौरान निजी…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग