Ro no D15139/23

कलेक्टर ने मिलर्स के पंजीयन एवं धान उठाव के मद्देनजर जिले के सभी मिलर्स की बैठक ली

जिला प्रशासन की ओर से मिल के पंजीयन तथा दस्तावेज के संबंध में आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए संवेदनशीलतापूर्वक हरसंभव किए जाएंगे प्रयास
–  जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार की जा रही कार्रवाई
– सतर्क एप से की जा रही धान के उठाव की मानिटरिंग
– जीपीएस ट्रेकिंग से धान के उठाव की मिलेगी रियल टाईम जानकारी
राजनांदगांव 24 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मिलर्स के पंजीयन एवं धान उठाव के मद्देनजर जिले के सभी मिलर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि मिल के पंजीयन तथा दस्तावेज के संबंध में जो दिक्कत आ रही है, उसके लिए जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशीलतापूर्वक हरसंभव समाधान करने के लिए प्रयास किए जायेंगे। राज्य शासन के निर्देशानुसार तय अनुपात में धान का उठाव किया जाना है। जिले में धान का उठाव सरलता से हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन एवं मिलर्स धान के उठाव एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करेंगे। किसानों को धान की बिक्री में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसी तरह मिलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से सहयोग रहेगा। उन्होंने मिलर्स की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने में आ रही दिक्कतों के समाधान एवं दस्तावेज अपडेट करने के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार समस्याओं के निराकरण करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान धान खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए वालिंटियर्स की ड्यूटी लगा रहे है। धान की आवक की जानकारी के लिए माइक्रोआब्जर्वर की ड्यूटी लगा रहे है। सभी मिलर्स सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इसके लिए कार्य करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मिलर्स से चर्चा की।
इस दौरान सतर्क एप के संबंध में धान के उठाव एवं मानिटरिंग हेतु जानकारी दी गई। कस्टम मिलिंग के समय धान उठाव के लिए यह एप कार्य करेगा। बताया गया कि गेट पास बनाते समय सावधानी से बनाए, इसमें जीपीएस सिस्टम, वाहन की गाड़ी का फोटो, निर्धारित समय तथा जीपीएस ट्रेकिंग से जहां से धान का उठाव किया जा रहा है, वहां से तत्काल रियल टाईम की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एलर्ट के समाधान के लिए समय निर्धारित किया गया है। अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने मिलर्स से चर्चा की। खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने कहा कि गेट पास बनाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए अपने स्टॉफ को अच्छी तरह समझाएं, इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सतर्क एप को ध्यान में रखते हुए सभी मिलर्स कार्य करेंगे। इस अवसर पर डीएमओ श्रीमती हिना खान एवं अन्य अधिकारी व मिलर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस