Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली

– कलेक्टर ने सिटी बसों का संचालन एवं संधारण नहीं होने के कारण इन बसों के मरम्मत हेतु शासन को प्राक्कलन भेजने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 24 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर नगर पालिक निगम, जिला परिवहन अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सिटी बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है तथा इसका संचालन एवं संधारण नहीं होने के कारण इन बसों के मरम्मत हेतु शासन को प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बसों के ऑपरेटर्स के कार्य निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बसों का तकनीकी मूल्यांकन कर शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उन्होंने धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तथा एमएमयू के लिए लगाए जा रहे शिविर के संबंध में जानकारी ली।
नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 के बाद बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है और बस ऑपरेटर्स को नोटिस भी दिया गया है। अब तक बसों का संचालन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव शहर के लिए 20 सिटी बस है, जिसका संचालन नहीं किया जा रहा है। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा, जिला खनिज अधिकारी, मुख्य नगर पालिक अधिकारी डोंगरगांव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!