Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश है महफूज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आज का दिन लिखा जाएगा स्वर्णिम अध्याय के रूप में
42 दिन में 42 नक्सलियों ने एमएमसी जोन में किया समर्पण
दीपक उइके और रोहित ने भी किया आत्म समर्पण
लाल सलाम को बालाघाट से आखरी सलाम
मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त

भोपाल : (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश महफूज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की देश से समाप्ति के दृढ़संकल्प के कारण आज मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों के अदम्य साहस और बलिदान से बालाघाट से लाल सलाम को 11 दिसम्बर को आखरी सलाम कर दिया गया है। आज का दिन मध्यप्रदेश में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भोपाल से वर्चुअल उपस्थिति में गुरूवार को बालाघाट (मध्यप्रदेश) में मौजूद आखरी 2 नक्सली दीपक उइके और रोहित ने भी आत्म समर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 42 दिनों में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ (एमएमसी)जोन में ऐतिहासिक रूप से 7 करोड़ 75 लाख के इनामी 42 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और गृह मंत्री श्री शाह के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के बाद पहली बार समेकित रूप से नक्सलवाद और माओवादियों के खिलाफ एक अद्भुत और ऐतिहासिक अभियान चलाया गया। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 26 जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की समाप्ति के लिए अंतिम समय-सीमा घोषित की गई। नक्सलवादियों के सामने दो ही विकल्प रहे एक नवजीवन का अवसर और दूसरा जीवन की समाप्ति। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र बलों और मध्यप्रदेश पुलिस के वीर जांबाज जवानों के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश में 11 दिसम्बर को अंतिम दो नक्सलियों के आत्मसमर्पण से प्रदेश नक्सल मुक्त हो गया।

नक्सली आत्मसमर्पण में वर्ष 2025 ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। इसके साथ ही इस वर्ष सर्वोधिक 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया। यह विगत 21 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में मौजूद दोनों नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। प्रदेश में सक्रिय सभी नक्सली केडरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

प्रदेश के विकास में नक्सलवाद की बाधा हुई खत्म

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही मंडला, डिण्डोरी और बालाघाट के विकास की बाधाएं खत्म हो गई हैं। पहले डिण्डोरी फिर मंडला और अब बालाघाट से भी नक्सलवाद खत्म हो गया है। सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास की राह पर क्षेत्र को आगे ले जाएंगे। माओवाद को पनपने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी और गृह मंत्री श्री शाह के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।

शहीदों को नमन् कर उनकी कुर्बानियों का किया स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल मुक्त अभियान में कुर्बानी देने वाले सभी शहीदों को नमन कर उनकी कुर्बानियों का स्मरण किया। इस अभियान में 38 पुलिस अधिकारी -कर्मचारियों ने शहादत दी। नक्सल मुक्त अभियान में श्री मोहनलाल जखमोला, श्री प्रेम सिंह रावत, श्री तारकेश्वर पांडे, श्री अमलानंद कोटवाला, श्री जगपाल सिंह, श्री मोतीलाल नरवरिया,श्री रामचरण, श्री रविंद्र नाथ द्विवेदी, श्री देवेंद्र कुमार, श्री गंगा प्रसाद मिश्रा, श्री कन्हैयालाल, श्री जागेश्वर प्रसाद पांडे, श्री वंश बहादुर प्रसाद, श्री करण सिंह, श्री बंजारी लाल मार्को, श्री श्रीकृष्ण, श्री बेजनाथ सिंह परिहार, श्री रमेशकुमार पांडे, श्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे, श्री लल्लुलाल कोल, श्री शिव कुमार पर्ते, श्री बिहारी लाल श्रीवास, श्री हनुमंत सिंह, श्री फूलसिंह कुमरे, श्री छन्नुलाल बिसेन, श्री जीत सिंह टेकाम, श्री जगदीश्दवंडे, श्री दंगल सिंह ठाकुर, श्री रूपनारायण बंसल, श्री मुन्नालाल बिसेन, श्री कृष्णा राजू, श्री अर्जुन सिंह, श्री सेदनलाल पटले, श्री रक्षित शुक्ला, श्री कौशल प्रसाद चौधरी श्री राजेद्र प्रसाद उपाध्याय, श्री हरिचंद्र राहंगडाले और आशीष शर्मा ने अपनी शहादत दी।

सरेंडर पॉलिसी अंतर्गत देंगे नव जीवन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरेंडर पॉलिसी अंतर्गत पुनर्वास कर नव जीवन प्रदान किया जाएगा। सरकार मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों को पॉलिसी के तहत सुरक्षा के साथ प्रावधानों के मुताबिक अन्य सभी उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों, पुलिस और प्रशासन को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में नक्सल मुक्त करने के अभियान में शामिल सभी सशस्त्र बलों के साथ मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासन को हार्दिक बधाई दी।

  • Related Posts

    फोर लेन बनने से बदलेगी इटारसी-बैतूल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन केन्द्र सरकार ने फोर लेन निर्माण के लिए मंजूर किए 758 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?