Ro no D15139/23

बीजापुर की संस्कृति और स्वाद ने मोह लिया मन, बस्तर राइजिंग’ टीम ढोल-नृत्य संग हुई मंत्रमुग्ध

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025/‘बस्तर राइजिंग’ अभियान के तहत बीजापुर पहुँचे प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक नृत्य, स्थानीय व्यंजन और लोक संस्कृति के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक लोहा डोंगरी में हुआ, जहाँ विभिन्न विभागों द्वारा बीजापुर की कला, संस्कृति और जीवनशैली को दर्शाते हुए सुंदर स्टॉल लगाए गए। ‘बस्तर राइजिंग’ के माध्यम से बीजापुर की संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और जनजीवन को जो पहचान मिल रही है, वह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाई भी प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में बीजापुर की आदिवासी रसोई के पारंपरिक स्वाद की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों ने सभी का मन जीता लिया। महुआ की चाय, चापड़ा चटनी, तिखुर का हलवा, मड़िया पेज और लांदा जैसे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखकर प्रतिनिधिमंडल बीजापुर की सांस्कृतिक मिठास में डूब गया। प्रतिनिधियों ने इन व्यंजनों की परंपरागत विधियों और उनके सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी भी ली।

*ढोल-मांदर की थाप पर थिरके प्रतिनिधि*
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा गौर नृत्य। जब ढोल और मांदर की थाप बजी, तो पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी कलाकारों के साथ नृत्य में शामिल होकर बीजापुर की जीवंत संस्कृति का आनंद लेते दिखे। इस आयोजन में स्व-सहायता समूहों की महिलाएँ, गारमेंट फैक्ट्री की महिला कर्मचारी, स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी, बीजादूत स्वयंसेवक और अन्य स्थानीय लोग शामिल हुए। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक मिलन का अवसर बना, बल्कि बीजापुर की सामाजिक और आर्थिक संभावनाओं को सामने लाने वाला सशक्त मंच भी साबित हुआ।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री प्रतूल जैन, फ्रेनो डिसूजा और पलक चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति, खान-पान और प्राकृतिक सुंदरता अद्वितीय है। ‘बस्तर राइजिंग’ अभियान का उद्देश्य इस समृद्ध परंपरा को देश और दुनिया तक पहुँचाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर श्री नारायण प्रसाद गवेल, जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बीजापुर की विकास यात्रा और सांस्कृतिक पहचान से अवगत कराया।

  • Related Posts

    आदरणीय वरिष्ठ, ऊर्जावान युवा एवं सम्माननीय महिला पत्रकार साथियों,

    रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी की अनुभवी, निष्पक्ष और संवेदनशील लेखनी समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वरिष्ठ…

    Read more

    ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 10 मार्च को बिन्द्रानवागांव में

    धमतरी, 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषकों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP)…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख