Ro no D15139/23

मितानिनों का समाज में सेवा समर्पण कार्य अतुलनीय एवं सराहनीय – अध्यक्ष जिला पंचायत

– ग्राम सिंघोला में विकासखंड स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का हुआ आयोजन
राजनांदगांव 13 फरवरी 2026। स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन ग्राम सिंघोला के स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत  किरण वैष्णव  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देव कुमार साहू ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप अध्यक्ष जनपद पंचायत  प्रतिमा चंद्राकर शामिल हुई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों एवं हेल्प डेस्क सहायिका को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि मितानिनों का कार्य समाज में सेवा, समर्पण अतुलनीय एवं सराहनीय है, जो स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक देती है। इस अवसर पर मितानिन कार्यक्रम के सहायक जिला नोडल अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शिशु एवं मातृ-मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में कार्य करने का निर्देश मितानिनों को दिया गया है, हाई रिस्क गर्भवती माता की जांच निर्धारित समय पर करने हेतु उनका पंजीयन शत प्रतिशत अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा गया है।  उन्होंने कहा कि पालक चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सक्रिय महिला, किशोरी बालिका एवं मातृशक्ति एवं महिला जनप्रतिनिधि के माध्यम से कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। किसी भी गर्भवती माता एवं शिशु की मृत्यु ना हो इस दिशा में सभी को प्राथमिकता के साथ सहभागी होकर जीवंत संपर्क कर कार्य करने के लिए जानकारी दी गई।
ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का सशक्तिकरण करना एवं जिले के स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रगति लाकर शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करना तथा कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत निर्माण करने एवं संवाद जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड से सभी ग्रामों का प्रतिनिधित्व, लगभग 1400 समिति के सदस्य एवं मितानिनों ने भाग लिया। इस अवसर पर कुपोषण मुक्त हुए ग्राम पंचायत बासुला, बीरेझर, धर्मापुर की मितानिनों को  शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  जनपद सदस्य  राधाबाई यादव,  मनीषा साहू,  रमाकांत साहू,  यशोदा साहू,  ललित,  गौरी, सरपंच  मुकेश साहू,  खुशबू राकेश साहू,  ललित साहू, वेदना देशमुख, इतवारी साहू, मनोज देवांगन, सुमन साहू, वीरेंद्र साहू उपस्थित थे।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात