Ro no D15139/23

लाल किला और ताजमहल से भी तीन गुना प्राचीन है रायपुर का बिरंचि नारायण मंदिर ,संरक्षण के लिए धर्म स्तंभ काउंसिल ने उठाई आवाज”

 

0 1100 वर्ष पुरानी सनातन धरोहर आज उपेक्षा की शिकार, सरकार से तत्काल संरक्षण की माँग

0 पुरातात्विक महत्व के बिरंची नारायण मंदिर ऐतिहासिक धरोहरों की सूची में शामिल हो: डॉ सौरभ निर्वाणी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक ब्रह्मपुरी क्षेत्र वर्तमान में बूढ़ा तालाब के पास में स्थित बिरंचि नारायण मंदिर छत्तीसगढ़ ही नहीं, भारतवर्ष की उन विरल सनातन धरोहरों में से एक है, जिसकी प्राचीनता, स्थापत्य और आध्यात्मिक वैभव अद्वितीय है। ऐतिहासिक तथ्यों और स्थानीय परंपराओं के अनुसार यह मंदिर लगभग 1100 वर्ष पूर्व, 9वीं–10वीं शताब्दी में निर्मित हुआ था — जो कि लाल किला (1638 ई.) और ताजमहल (1632 ई.) से तीन गुना अधिक प्राचीन है।

विरंचि नारायण मंदिर भगवान विष्णु के “बिरंचि नारायण” रूप को समर्पित है, जिसे ‘ब्रह्मा रूपी विष्णु’ के रूप में पूजित किया जाता है।मंदिर में विराजमान भगवान विष्णु का विग्रह अष्टधातु से निर्मित हैं, जो भारत में अत्यंत दुर्लभ हैं और छत्तीसगढ़ में विलुप्तप्राय स्थापत्य परंपरा के साक्ष्य हैं,मंदिर की स्थापत्य शैली प्राक-मध्यकालीन युग की है, जिसकी पुष्टि क्षेत्रीय पुराविदों एवं धर्माचार्यों ने भी की है।

डॉ सौरभ निर्वाणी ने कहा कि इतनी ऐतिहासिक महत्ता होने के बावजूद, यह मंदिर न तो राज्य पुरातत्त्व विभाग की सूची में है, न ही भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) की।
वहीं मंदिर परिसर के चारों ओर अतिक्रमण, असंवेदनशील निर्माण, और उपेक्षा के कारण इसकी मूल संरचना पर क्षरण का संकट गहराता जा रहा है,प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र, सूचना पट्ट एवं ऐतिहासिक संदर्भों का अभाव इस धरोहर को दिन-प्रतिदिन गुमनामी की ओर ले जा रहा है.
धर्म, संस्कृति और राष्ट्रधर्म की सेवा में समर्पित संस्था “धर्म स्तंभ काउंसिल” ने रायपुर से एक राष्ट्रीय स्तर की पहल करते हुए सरकार से रितेश साहू एवं डॉ रविन्द्र द्विवेदी ने निम्नलिखित माँगें की हैं:
1. बिरंचि नारायण मंदिर को “राष्ट्रीय महत्व का संरक्षित स्मारक” घोषित किया जाए (ASI द्वारा)
2. छत्तीसगढ़ राज्य पुरातत्त्व विभाग द्वारा तत्काल “राज्य संरक्षित स्मारक” घोषित कर कार्य प्रारंभ किया जाए।
3. 100 मीटर सुरक्षा परिधि घोषित कर अतिक्रमण पर रोक लगे।
4. संरक्षण एवं जीर्णोद्धार हेतु विशेष निधि आवंटित की जाए।
5. मंदिर को धार्मिक पर्यटन व विरासत स्थलों की राष्ट्रीय सूची में सम्मिलित किया जाए।
6. एक स्थायी संरक्षण समिति का गठन हो जिसमें पुरातत्त्वविद, संत समाज, मंदिर समिति एवं प्रशासनिक प्रतिनिधि सम्मिलित हों।

डॉ. सौरभ निर्वाणी ने कहा
“यह मंदिर केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, भारत की आत्मा का जीवंत स्तंभ है। जिस देश में ताजमहल को विश्व धरोहर घोषित किया गया, वहां बिरंचि नारायण जैसे अति प्राचीन मंदिर की उपेक्षा अत्यंत पीड़ादायक है। यदि हम आज नहीं जागे, तो हमारी भावी पीढ़ियाँ हमें क्षमा नहीं करेंगी।”
धर्म स्तंभ कौंसिल के डॉ रवीन्द्र द्विवेदी और रितेश साहू ने कहा है कि कल्चुरी राजवंश में निर्मित यह मंदिर छत्तीसगढ़ के लोगो का सदियों से विष्णुभक्ति और आसक्ति का प्रमाण है

डॉ सौरभ निर्वाणी
सभापति
धर्म स्तंभ काउंसिल
राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुण्ड, निर्वाणी अखाड़ा
स्टेशन रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़)
7747919191

  • Related Posts

    निजी स्कूल के संगठन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पाठ्य पुस्तक निगम की शिकायत 25 से स्कूल बंद

    Read more

    नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा

      *बॉटेनिकल गार्डन में ब्राउन-कैप्ड पिग्मी वुडपैकर की दुर्लभ मौजूदगी दर्ज* *जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को मिली नई पहचान* रायपुर, 17 जून 2026/ नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी के…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां