Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन भावना को साकार कर रहा जिला प्रशासन, सुदूर वनांचल के बरलगान पारा तक बाइक से पहुंचे कलेक्टर

*जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति परखी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा*

 

रायपुर, 01 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक भी प्रभावी ढंग से पहुंचे। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन लगातार सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पहुंचकर जनसमस्याओं का समाधान कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडोब के दूरस्थ वनांचल स्थित बरलगान पारा का बाइक से दौरा कर स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

 

दुर्गम मार्ग होने के बावजूद कलेक्टर बाइक से गांव पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने मलेरिया जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से पहुंचनी चाहिए।

 

कलेक्टर ने ग्रामीणों को मच्छरदानियों का वितरण करते हुए मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर लापरवाही न करें और तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मलेरिया की जांच कराएं। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विकसित भारत जन-जन अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बरलगान पारा निवासी श्री रामसनेही मरावी के घर पहुंचकर योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

ग्रामीणों ने बरलगान पारा तक सड़क निर्माण की आवश्यकता से कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने सड़क निर्माण की मांग पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और जनहित से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसका परिणाम है कि अधिकारी स्वयं दूरस्थ और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

 

निरीक्षण के दौरान वनमंडलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद, प्रशिक्षु अधिकारी श्री गौतम पडिभार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, एसडीएम पेंड्रारोड श्री अमित बेक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल