Ro no D15139/23

जिला प्रशासन ने की बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रुकने की निःशुल्क व्यवस्था

संचालक, आर्मी भर्ती रैली एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आर्मी भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक स्थानीय बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमा तालाब, धमतरी में किया जा रहा है। इस आर्मी भर्ती रैली में संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 8,999 अभ्यर्थी भाग लेंगे। रैली के दौरान सामान्य अग्निवीर एवं तकनीकी अग्निवीर पदों के लिए अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सीय परीक्षण संपन्न कराया जाएगा।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर भर्ती रैली के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत रैन बसेरा जिला अस्पताल परिसर, सोनकर भवन रामबाग, राखेचा भवन तथा साल्हेवार पारा, धमतरी में अभ्यर्थियों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
जिला प्रशासन एवं आर्मी भर्ती रैली के अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने रैली एडमिट कार्ड में उल्लेखित तिथि एवं समय के अनुसार निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों एवं सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

  • Related Posts

    ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

    धमतरी, 10 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP) अंतर्गत ऑयल पाम विस्तार कार्यक्रम के तहत आज शासकीय उद्यान रोपणी, बिन्द्रानवागांव (विकासखंड धमतरी) में एक दिवसीय कार्यशाला…

    Read more

    आवेदनों के प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

        धमतरी, 10 मार्च 2026/ कलेक्ट्रेट में आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, मांगें और…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये