Ro no D15139/23

जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र डांडगांव में पहुंचा जिला प्रशासन जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्या, शिकायत और मांग

अधिकांश प्रकरणों का किया गया मौके पर निराकरण
पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शिविर में हुए शामिल
हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, केसीसी, राशन कार्ड सहित अन्य सामग्रियों का किया वितरण

अम्बिकापुर 26 सितम्बर 2025/  शासन के निर्देशानुसार आमजनों की समस्या, मांग और शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम डांडगांव स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में किया गया। इस अवसर पर डांडगांव सहित आसपास के 13 पंचायत के ग्रामीणों ने अपनी मांग, समस्या और शिकायत संबंधी आवेदनों को  वहां उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। शिविर में 180 आवेदन प्राप्त हुए एवं इनमें से 154 से  आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 26 आवेदन को आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एव धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, श्रीमती रायमुनिया करियाम,जनपद अध्यक्ष उदयपुर श्री ओमप्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत डांडगांव के सरपंच श्री देवलोचन सिंह, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल एसडीएम श्री बनसिंह नेताम सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक दी गई। वहीं पात्र हितग्राहियों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित किए गई। टीबी, मलेरिया, टायफाईड इत्यादि से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा गर्भवती माताओं को नियमित जांच, कुपोषण से बचाव के लिए पूरक पोषण आहार के संबंध में बताया गया। साथ ही शुगर, बीपी इत्यादि की नियमित जांच कराने की समझाईश दी गई।

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हर व्यक्ति अपनी समस्या, शिकायत और मांग को लेकर जिला मुख्यालय नहीं जा सकता। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आपके गांव पहुंचकर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के जरिए समस्या, शिकायत और मांग का निराकरण किया जा रहा है, जिसका आप सभी लाभ उठाएं। इसके अलावा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है, जो कि काफी फायदेमंद है। उन्होंने समस्याओं का निराकरण करने विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री ने किया ऋण पुस्तिका, केसीसी, राशन कार्ड सहित अन्य सामग्रियों का वितरण
पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने निवारण शिविर में ऋण पुस्तिका, केसीसी, राशन कार्ड, पेंशन,लीची पौधे सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया साथ ही गर्भवती महिलाओं को गोदभराई के तहत पौष्टिक आहार के किट प्रदान किए गए।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?