Ro no D15139/23

पढ़ाई में कमजोर छात्रों को लेकर जिले ने किया एक अभिनव प्रयास जोन कोचिंग

बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाए गए 24 जोन
– 21 जोन में आज से अध्यकोचिंग कार्य संपन्न कराया
– 1560 बच्चों की रही उपस्थिति
  राजनांदगांव जिले में पढ़ाई में कमजोर छात्र जिनका परीक्षा परिणाम अर्धवार्षिक और प्री बोर्ड में बेहतर नहीं रहा तथा जो एक विषय से अधिक विषय में अनुत्तीर्ण रहे, जो नियमित रूप से स्कूल नहीं आते रहे हैं, ऐसे छात्रों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी कड़ी में आज से 4 दिन तक कलेक्टर  जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में शिक्षकों की टीम द्वारा जिले के 24 स्थानों पर जोन बनाकर इन कमजोर छात्रों को परिणाम बेहतर करने की तैयारी कराई जा रही है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ  सुरूचि सिंह के निर्देशन में शिक्षा विभाग की टीम द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी  प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि शिक्षकों की टीम द्वारा जिले के 24 स्थानों पर जोन बनाकर पढ़ाई में कमजोर छात्रों को परिणाम बेहतर करने की तैयारी कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों कलेक्टर  जितेंद्र यादव द्वारा प्री बोर्ड के परिणामों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कमजोर परीक्षा परिणाम को लेकर प्राचार्य के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी ने रणनीति बनाकर कार्ययोजना के साथ विशेषज्ञों की टीम की बैठकों द्वारा जिले के 24 स्थान पर जोन बनाकर बच्चों को पढ़ाई कराई जाएगी। कमजोर बच्चों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों में जिसमें ज्यादातर बच्चे फेल हुए हैं। उन विषयों की तैयारी  बेहतर तरीके से कराई जाएगी। जिसके अंतर्गत गत 5 वर्षों के प्रश्न पत्र, ब्लूप्रिंट पर आधारित प्रश्न एवं जिले द्वारा तैयार किया गया प्रश्न बैंक जिसमें परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की श्रृंखला है इस पर आधारित तैयारी ही कराई जाएगी, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए सही मार्गदर्शन मिल सके और जिले का परिणाम बेहतर हो सके।
जोन कोचिंग के लिए विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी एवं मॉनिटरिंग हेतु टीम बनाई गई है। शिक्षा विभाग के ओआईसी डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त जिले से प्राचार्यों की टीम बनाई गई है, जिनके द्वारा भी अलग-अलग जोन में जाकर इस कोचिंग के निरीक्षण एवं कोचिंग में शामिल होने वाले बच्चे और उनके पालकों से तैयारी को लेकर बात की जाएगी। साथ ही जिले के अधिकारियों की टीम को भी  जोन कोचिंग के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। कोचिंग के लिए बनाए गए 24 जोन में से 21 जोन में आज अध्यकोचिंग कार्य संपन्न कराया गया। 3 जोन में परीक्षा व्यापम द्वारा ली जा रही है, इस वजह से यहां पर कोचिंग का संचालन 2 फरवरी से किया जाएगा। कल 2281 विशेष छात्रों में से आज जोन कोचिंग में 1560 बच्चों की उपस्थिति रही। कुल 91 शिक्षकों ने कोचिंग का संचालन किया।
  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात