अम्बिकापुर 15 जुलाई 2025/ भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 17.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 42.3 मि.मी. वर्षा तहसील लुण्ड्रा में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 309.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 16 जुलाई 2025 तक अम्बिकापुर में 360.5, दरिमा में 250.4, लुण्ड्रा में 391.2, सीतापुर में 316.2, लखनपुर में 322.0, उदयपुर में 241.7, बतौली में 290.2 एवं मैनपाट में 300.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन
14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…
Read more








