Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से साकार हो रहा पक्के घर का सपना जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा सुरक्षित आशियाना, जीवन में आई नई उम्मीद

 कोरबा 24 अपै्रल 2026/कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक पक्के घर का सपना कई परिवारों के लिए केवल एक अधूरी चाह बनकर रह जाता था। लेकिन अब वही सपना साकार हो रहा है। सरकार की संवेदनशील सोच और जनकल्याणकारी प्रयासों ने उन उम्मीदों को नया आसमान दिया है, जिनके पास कभी अपना आशियाना नहीं था। अब केवल घर नहीं बन रहे, बल्कि सुरक्षित भविष्य, सम्मान और आत्मविश्वास की नींव भी रखी जा रही है।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना ने न केवल लोगों को छत दी है, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत कोरबा जिले के आरामशीन बुधवारी क्षेत्र में निवासरत श्री पिंटू साहू के परिवार का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। उनकी पत्नी श्रीमती कंचन साहू के नाम से आवास स्वीकृत हुआ है।
श्रीमती साहू ने बताया कि उन्हें योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया, जिसके बाद महज एक माह के भीतर उनका आवास स्वीकृत हो गया और उन्हें प्रथम किस्त के रूप में 63 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने अपने नए घर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश के दिनों में घर में पानी टपकना, पानी भरना और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। सीमित आय में जीवन यापन करते हुए इन समस्याओं से जूझना उनके लिए बेहद कठिन था।
श्रीमती साहू ने बताया कि उनके पति सब्जी विक्रय का कार्य करते हैं और परिवार में दो बच्चे हैं। कच्चे घर में रहने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। अब पक्के आवास के निर्माण से उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिलेगा। बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा तथा मौसम की मार से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला होता, तो वे आज भी उन्हीं कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर होते।
  • Related Posts

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम