Ro no D15139/23

विदेश में उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार: जिला प्रशासन और एडु एक्सेस संस्था मिलकर देंगे निःशुल्क मार्गदर्शन एवं सहयोग

रायपुर, 26 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन सक्ती द्वारा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था के साथ सहयोग (कोलेबोरेशन) स्थापित किया है, जिसके तहत जिले के विद्यार्थियों को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययन हेतु आवेदन प्रक्रिया, करियर मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, उपयुक्त विश्वविद्यालयों के चयन, आवेदन की तैयारी तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को प्रभावी सीवी (CV) तैयार करने, स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP) एवं पर्सनल स्टेटमेंट लेखन सहित आवेदन को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिससे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की संभावनाएं बढ़ सकें।

 

उन्होंने बताया कि विदेश में अध्ययन के लिए आवश्यक प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IELTS, TOEFL, GRE एवं GMAT की तैयारी के संबंध में भी विद्यार्थियों को विशेषज्ञ सहयोग मिलेगा। एडु एक्सेस संस्था द्वारा यह समस्त सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्था से जुड़े विशेषज्ञ स्वयं ऑक्सफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से शिक्षित हैं तथा अपने अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

 

श्री जैन ने जिले के विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक छात्र जिला पंचायत कार्यालय से संपर्क कर इस पहल से जुड़ सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं वैश्विक अवसरों के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे, बल्कि अपने गांव, जिले, राज्य और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से