
जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ सोनक्यारी से सन्ना तक सड़क की स्थिति के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल है। इस सड़क का प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु शासन की ओर प्रेषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जैसे ही शासन से स्वीकृति प्राप्त होगी नियमानुसार कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में इसे पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ ही वर्तमान में आमजन की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से इस मार्ग पर वार्षिक मरम्मत के अंतर्गत सुधार कार्य कराए गए हैं, ताकि सड़क की स्थिति यथासंभव बेहतर बनी रहे।









