Ro no D15139/23

अनुकंपा नियुक्ति पाकर 22 आश्रितों के चेहरे खिले, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार

रायपुर, 10 जनवरी 2025/ अपने पालक के असामयिक निधन के बाद नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे 22 आश्रितों को आज बिलासपुर नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक श्री अवनीश शरण ने मंथन सभागार में सभी आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2024 को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि सभी नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी 2025 तक पूरी की जाएं। बिलासपुर नगर निगम ने इन निर्देशों का पालन करते हुए तत्परता से कार्य किया और समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर सभी आश्रितों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

नियुक्ति पत्र पाकर आश्रितों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात की। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार जताया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब मन लगाकर काम करें और संस्थान की प्रगति में योगदान दें।

कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने नगर निगम की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया का क्रियान्वयन किया गया है। नियुक्ति पाने वालों में श्रीमती नीता ठाकुर, श्रीमती रानो उर्फ क्षमता, श्री वेद प्रकाश, श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी, श्री परिवेश परिहार, श्रीमती लक्ष्मी जनोकर, श्रीमती गीता श्रीवास, श्रीमती हसीना बानो, श्री नीलेश श्रीवास, श्री अजीत, श्री मो. यूनूस खान, श्रीमती मीना पाल, श्रीमती बीना, श्री शेख अमीन उल्ला, श्री विनोद कुमार डागोर, श्रीमती मीरा तिवारी, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्री प्रदीप बघेल, श्री शेखर मार्काे, श्री मो. यूनूस, श्री संजय कुमार, और श्रीमती रेशमा मलिक शामिल हैं।

  • Related Posts

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

    रायपुर 24 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की…

    Read more

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ

    *कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे