Ro no D15139/23

सुगम और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों के चेहरे खिले

किसानों को मिली खरीदी में सुगमता और वाजिब दाम की सौगात
रायपुर । राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की सुविधाजनक व्यवस्था से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पेंड्रा उपार्जन केंद्र पर जाकर धान बेचने पहुंचे किसान चेतन सिंह राठौर ने बताया कि उन्होंने 12 एकड़ में धान की खेती की है और अब 100 क्विंटल धान लाकर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित उचित मूल्य पर बेच रहे हैं।
किसान चेतन सिंह ने कहा कि यहां की धान खरीदी व्यवस्था श्रेष्ठ है, टोकन कटवाना ऑनलाइन होने से घर बैठे प्रक्रिया पूरी हो जाती है, जिससे हमें बार-बार समिति के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने आगे बताया कि इस सरल और पारदर्शी प्रक्रिया ने किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी है। किसान ऑनलाइन और समिति के माध्यम से टोकन हासिल कर अपने धान की बिक्री कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में गति और सुविधा आई है।
विष्णुदेव सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान खरीदने और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदने की नीति से किसान अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। इससे कृषि को मजबूती मिली है और ग्रामीण क्षेत्र में खुशहाली आई है।
राज्य सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों का समय और श्रम दोना ही बच रहे हैं, इससे न केवल किसानों को खरीदी केंद्र पर सुविधा मिल रही है, बल्कि भ्रष्टाचार और परेशानी की संभावना भी कम हुई है।
मानकों के अनुरूप इस खरीदी व्यवस्था ने स्थानीय किसानों के विश्वास को बढ़ाया है और प्रदेश की कृषि नीति को मजबूत किया है। किसानों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की है और इसे किसानों के हित में एक बड़ी सफलता बताया है।

  • Related Posts

    सूरज की रोशनी से चमका घर, बिजली बिल से मिली राहत

    रायपुर, 9 मार्च2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत अब शहर ही…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को दी सुरक्षा

    रायपुर, 9 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल बनकर सामने आ रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे