Ro no D15139/23

ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत, सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल पर चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम कुमडेवा निवासी कृषक श्री गबरेल लकड़ा ने ड्रीप सिंचाई प्रणाली की मांग को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन किया था, जिसे उद्यान विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर निराकृत किया गया।
आवेदन आईडी क्रमांक 25143322200167 के अंतर्गत कृषक के खेत में ड्रीप सिंचाई प्रणाली की स्थापना कर दी गई है। इस तकनीकी सुविधा से अब श्री लकड़ा अपने खेत में कम जल में अधिक क्षेत्र की सिंचाई कर सकेंगे, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी और श्रम की बचत भी होगी।
ड्रिप प्रणाली की स्थापना के बाद कृषक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की इस तत्परता से वे बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने सुशासन तिहार को किसानों के लिए वरदान बताया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उद्यान विभाग सरगुजा के द्वारा किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ते हुए कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और आने वाले समय में और भी कृषकों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?